फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर सांसद दीपेंद्र हुड्डा पर बोला हमला, डीसी से माफी मांगने की दी नसीहत

पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर का कहना है कि जिला विकास भवन में कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने डीसी धर्मेंद्र सिंह के साथ जो व्यवहार किया है, वह गलत है। इसके लिए उनको माफी मांगनी चाहिए। ग्रोवर शुक्रवार शाम को गोहाना अड्डे पर निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। ग्रोवर ने कहा कि कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा विधानसभा चुनाव में मिली हार का गुस्सा निकाल रहे हैं। उनको 2005 व 2014 का राज याद आ रहा है। अहंकार के कारण ही प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को नकार दिया। ग्रोवर बोले, डीसी मुख्यमंत्री को रिसीव करते हैं, न की सांसद को। उनको जिले के डीसी के साथ ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिये। उनके व्यवहार की वे कड़ी निंदा करते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें