फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस को एक करके रहूंगा, कल रोहतक में होगा सद्भावना यात्रा का समापन : बीरेंद्र सिंह डूमरखां, पूर्व मंत्री

शाहिल शर्मा Updated Thu, 21 May 2026 05:06 PM IST

पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह डूमरखां का कहना है कि वे कांग्रेस को एक करके रहेंगे। शनिवार 23 मई को पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह के नेतृत्व में चल रही सदभावना यात्रा का रोहतक में समापन होगा। समापन समारोह में कांग्रेस के आठ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व चार कार्यकारी अध्यक्ष को न्यौता भेजा गया है। खुद प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह कांग्रेस नेताओं का स्वागत करेंगे। डूमरखां वीरवार को मैना रेस्टोरेंट में मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि वे राजनीति में खुलकर बात करते हैं। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए तो पीएम मोदी को बता दिया था कि सोनिया गांधी से मिलकर आया हूं। उनके खिलाफ कोई बयानबाजी नहीं करूंगा। भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आया तो कह दिया था कि पीएम मोदी व गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ व्यक्गितगत बयानबाजी नहीं करूंगा। प्रदेश में कांग्रेस की हार पर डूमरखां बोले, टिकटों का गलत बंटवारा, भाजपा की समाज को बांटने की नीति व कांग्रेस में संगठन का अभाव और कांग्रेस में खींचतान प्रमुख कारण हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा को कोई हरा सकता है तो वह केवल कांग्रेस हैं। इनेलो, जजपा, बसपा या किसी अन्य दल के पास इतना सामर्थ्य नहीं है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें