अमेरिकी सरकार की ओर से भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते के खिलाफ किसानों ने बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति का पुतला फूंका। किसानों ने भारत सरकार से अमेरिका के साथ समझौता न करने की मांग की। संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर किसान मजदूर संगठनों ने मानसरोवर पार्क से कृषि समझौतों की गुलामी की जंजीरें पहने किसानों मजदूरों ने डीसी कार्यालय तक प्रदर्शन किया। इसमें महिलाओं ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया। सोनीपत स्टैंड पर ट्रंप का पुतला दहन किया और राष्ट्रपति के नाम डीआरओ प्रमोद चहल को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन की अध्यक्षता किसान सभा जिला प्रधान प्रीत सिंह ने बताया कि किसान अमेरिकी की ओर से सरकार भारत के ऊपर दबाव बनाकर करवाए जा रहे कृषि मुक्त व्यापार समझौतों के खिलाफ है। किसानों में आक्रोश है। इसी के चलते किसान सभा, बीकेयू रोहतक, किसानी प्रतिष्ठा मंच, किसान मजदूर संगठन, मजदूर संगठन सीटू व बीकेयू (टिकैत) के सदस्य मानसरोवर पार्क में एकत्रित हुए।