फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: डीएसपी से मिले घायल प्रॉपर्टी डीलर के परिजन, सीआईए को केस सौंपने की मांग

टिटौली गांव के प्रॉपर्टी डीलर नरेश को गोली मारने के आरोपियों को तीन दिन बाद भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। शनिवार को घायल के परिजन डीएसपी गुलाब सिंह से मिले और थाना प्रभारी की कार्यशैली पर सवाल उठाकर सीआईए को केस सौंपने की मांग की। पीड़ित के भाई ने डीएपी गुलाब सिंह को दी शिकायत में कहा कि 11 सितंबर को उसके बड़े भाई नरेश को पार्टी में बुलाकर गोली मारी गई। आरोप गांव ही अनिल उर्फ लीला, जोगेंद्र उर्फ काला व नरेंद्र उर्फ नाहना पर लगा था। नरेश के बयान पर सदर थाने में केस दर्ज कर लिया गया, लेकिन वारदात के तीन दिन बाद भी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही हैं। वहीं, परिवार ने थाना पुलिस की जगह सीआईए को मामले सौंप की मांग की है। वर्जन पुलिस की तीन टीमों के साथ सीआईए की टीम भी लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें