शहर के सेक्टर एक स्थित जाट भवन में वीरवार को बंगाली समुदाय ने दुर्गा महोत्सव धूमधाम से मनाया। दुर्गा महोत्सव में सुहागिनों ने सिंदूर खेला किया। इसके साथ ही अनुष्ठान का समापन हुआ। महिलाओं ने पारंपरिक परिधान पहने व सिंदूर से मांग भरी। साथ ही पति के लंबे जीवन व स्वास्थ्य की कामना करते हुए समाज राष्ट्र के लिए मंगल कामनाएं की। शाम को प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।