फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: दिल्ली में किया हर वादा पूरा करूंगी : रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का कहना है कि वे दिल्ली की जनता से किया हर वादा पूरा करेंगी। इसके लिए काम चल रहा है। वे शनिवार को रोहतक के माडल टाउन में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रही थी। गुप्ता ने कहा कि उनके बड़े भाई एवं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 150 करोड़ उनके गृह कस्बे जुलाना के लिए दिए हैं। इसके लिए वे धन्यवाद करती हैं। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली व पार्टी के स्थानीय नेता भी मौजूद रहे। इससे पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय बंसल के भतीजे आशीष बंसल के आवास पर समर्थकों ने दिल्ली की मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया। करीब आधा घंटे बाद ही दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिल्ली के लिए रवाना हो गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें