फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: दामाद बोला-यूपी पुलिस मेरे ससुर की मौत की जिम्मेदार

शाहिल शर्मा Updated Sun, 10 Aug 2025 05:43 PM IST

भिवानी निवासी सुखबीर ने बताया कि रक्षाबंधन पर वह परिवार सहित अपनी ससुराल रोहतक के राजीव नगर में आया हुआ था। रात को अचानक महिला के चिल्लाने की आवाज आई। उसका ससुर रिटायर एसआई तिलकराज बाहर आया। उसने देखा तो यूपी पुलिस एक महिला को जबरन लेकर जा रहे थे। विरोध किया तो एक पुलिसकर्मी ने धक्का दे दिया। इससे उसके ससुर की हालत बिगड़ गई। हंगामे के चलते भीड़ जमा हो गई। तिलकराज को पीजीआई ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि अब हरियाणा पुलिस उनके समझौते का दबाव बना रही है। कह रही है कि आपका तो चला गया। अब उनकी नौकरी चली जाएगी। समझौते के लिए दबाव बनाया जा रहा है। वे समझौता नहीं करेंगे। यूपी पुलिस उसकी ससुर की मौत की जिम्मेदार है। उधर, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद रिटायर एसआई तिलकराज का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि तिलकराज की मौत हृदय गति रुकने से हुई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें