फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महाराष्ट्र में जीत पर पार्टी प्रदेश कार्यालय रोहतक में मनाया जश्न, भाजपा कार्यकर्ताओं संग थिरके प्रदेश अध्यक्ष

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली का कहना है कि कांग्रेस के लिए ईवीएम को खराब बताना मजबूरी बन गया है। क्योंकि कांग्रेसी उल्टे-सीधे बयान देकर सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं। शनिवार को महाराष्ट्र में जीत पर बड़ौली प्रदेश कार्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं संग जीत पर नृत्य किया। साथ में पत्रकारों से बातचीत की। बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति के मायने बदल दिए हैं। कल्याणकारी नीतियों के गरीब के घर तक पहुंचा दिया है। महाराष्ट्र की जीत से भाजपा ने कांग्रेस मुक्त भारत के लिए एक कदम और बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि यह नए भारत का निर्माण है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन भावनाओं का सम्मान किया है, इसलिए लोग भारतीय जनता पार्टी को पसंद करने लगे हैं। साथ ही मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस हार के बाद ईवीएम पर ठीकरा फोड़ना कांग्रेसियों की आदत बन गई है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में एनडीए की प्रचंड जीत पर कांग्रेस ईवीएम पर सवाल उठा रहे हैं, जबकि झारखंड के चुनाव परिणाम पर चुप हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में मिली हार को कांग्रेस अब तक पचा नहीं सके हैं। उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया था कि वे प्रदेश में 37 सीटों पर जीते हैं। बताए कि वहां ईवीएम खराब थी या नहीं। इस सवाल का अब तक जवाब नहीं दे सके हैं। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया व जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें