सीबीएसई की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गई हैं। पहले दिन की दसवीं की गणित परीक्षा के लिए विद्यार्थियों में उत्साह है। जिले के 24 परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे विद्यार्थी सुबह 10:30 बजे से 1:30 बजे तक परीक्षा देंगे। बुधवार की परीक्षा में गणित (स्टैंडर्ड) और गणित (बेसिक) विषय शामिल हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए आवश्यक दस्तावेजों के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंदोबस्त किए गए हैं ताकि विद्यार्थी शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा दे सकें।