फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में पंचायत भूमि पर मलबा डालने के आरोप में दो माइंस कंपनियों पर केस दर्ज

Naveen Updated Sat, 06 Jun 2026 11:58 AM IST

नांगल चौधरी के ग्राम पंचायत दोस्तपुर की भूमि पर अवैध रूप से मलबा डालने के मामले में दो माइंस कंपनियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई ग्राम पंचायत द्वारा पारित प्रस्ताव और खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी की सिफारिश के आधार पर की गई। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत दोस्तपुर ने 29 मई 2026 को पारित प्रस्ताव संख्या-02 में आरोप लगाया था कि सहज भारती माइंस तथा देवता लाइम स्टोन द्वारा पंचायत की भूमि खसरा नंबर-47 पर बिना किसी अनुमति के डंपरों से मलबा डाला जा रहा है। पंचायत का कहना है कि ग्रामवासियों और पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा बार-बार रोकने के बावजूद कंपनी संचालकों ने मलबा डालना बंद नहीं किया। मामले में पंचायत सदस्य नितिन कुमार द्वारा विभिन्न स्तरों पर शिकायतें भी दर्ज करवाई गई थीं। इसके बाद पंचायत की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जनहित एवं गांव हित को देखते हुए संबंधित कंपनियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। पंचायत ने सरपंच को मुकदमा दर्ज कराने तथा मामले की पैरवी करने का अधिकार भी प्रदान किया। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी अशोक कुमार ने प्रस्ताव की प्रति और पैमाइश रिपोर्ट थाना प्रबंधक नांगल चौधरी को भेजते हुए एफआईआर दर्ज करने का अनुरोध किया था। पुलिस ने शिकायत और उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। बता दें कि इसको लेकर ग्रामीण कई बार प्रदर्शन व ज्ञापन सौंप चुके हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें