रोहतक में एमडीयू में शनिवार को फिर कार हादसा सामने आया। इस बार एक कार डिवाइडर तोड़ते हुए सड़क के दूसरी ओर फुटपाथ पर जा चढ़ी। गनीमत रही किसी तरह की अनहोनी नहीं हुई। हादसा स्कूटी सवार को बचाने के चक्कर में हुआ बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शनिवार एक कार एमडीयू के गेट नंबर दे से विवि परिसर में आई थी। यहां आते ही उसका कार पर संतुलन नहीं रहा। कार सुरक्षा के लिए लगाए गए बेरिकेड्स उड़ाते हुए सड़क के दूसरी तरह फुटपाथ पर जा चढ़ी। इसकी वजह सामने से आए स्कूटी सवार को बचाना बताया जा रहा है। इस दौरान किसी तरह की जानमाल की हानि नहीं हुई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। देर शाम तक इस मामले में काेई शिकायत नहीं मिलने के चलते केस दर्ज नहीं हुआ था।