फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: कांग्रेस की हालत खराब, इनेलो के दिन भी नहीं बदलने वाले : मंत्री कृष्ण बेदी

प्रदेश सरका के केबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी का कहना है कि कांग्रेस की हालत खराब है। जबकि इनेलो के दिन भी बदलने वाले नहीं हैं। क्योंकि रैली करने से नहीं बल्कि जमीनी स्तर पर जनहित के कार्य करने से बदलाव आता है। बेदी शनिवार पार्टी कार्यालय में 9 जिलों सिरसा, डबवाली,फतेहाबाद, जींद, हिसार, हांसी, भिवानी, दादरी व महेंद्रगढ़ 27 विधानसभाओं के पार्टी की ओर से तैनात बीएलए की बैठक लेने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। बेदी ने कहा कि रोहतक में हुई इनेलो की रैली से प्रदेश की राजनीति में कोई फर्क नहीं पड़ेगा। इनेलो ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बार में क्या कहते हैं सबने सुना है। इनेलो कुछ भी कहे वोट तो ढाई मिलनी हैं। क्योंकि रैली करने से सरकार नहीं बनती। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने क्या बयान दिया है, उनको पता नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता की समस्याओं का समाधान करती है। यहीं कारण है कि प्रदेश में चौथी बार फिर सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सबसे पुरानी पार्टी है लेकिन अभी तक विपक्ष का नेता तक नहीं चुन सकी है। 100 साल पुरानी कांग्रेस पतन की ओर बढ़ रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें