फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: नगर निकाय चुनाव बैलेट पर करना बूथ कैप्चरिंग को बढ़ावा देना: कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा

शाहिल शर्मा Updated Thu, 04 Jun 2026 09:12 PM IST

हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नगर निकाय चुनाव बैलेट पेपर से कराना बूथ कैप्चरिंग को बढ़ावा देने वाला कदम है। उन्होंने कहा कि आधुनिक समय में चुनाव प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक मतदान प्रणाली अपनाई गई है, जबकि बैलेट पेपर की व्यवस्था कई बार विवादों और गड़बड़ियों को जन्म देती है। डॉ. शर्मा बुधवार को सांपला नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रवीन कोच के शपथ ग्रहण एवं पदभार ग्रहण समारोह में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों को शुभकामनाएं देते हुए नगर के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। पत्रकारों से बातचीत में डॉ. शर्मा ने पंजाब सरकार के नगर निकाय चुनाव बैलेट पेपर से कराने के निर्णय पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने वाला कदम है। उन्होंने आरोप लगाया कि बैलेट पेपर के माध्यम से चुनाव कराने से बूथ कैप्चरिंग और मतदान में अनियमितताओं की संभावना बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए तकनीक का उपयोग जरूरी है। वहीं विशेष गहन पुनरीक्षण ( एसआईआर ) को लेकर उठ रहे सवालों पर उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से पारदर्शी प्रक्रिया है और इसमें किसी भी प्रकार के संदेह की कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने कहा कि देश के प्रत्येक जिम्मेदार नागरिक की इच्छा है कि मतदाता सूची में दर्ज गलत और फर्जी वोटों की पहचान कर उन्हें हटाया जाए, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया और अधिक मजबूत बन सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें