फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रोहतक में भाजपा के पंचायत मंत्री बोले, जमीन से जुड़े नेता था ओमप्रकाश चौटाला

नवीन दलाल Updated Fri, 20 Dec 2024 02:47 PM IST

भाजपा के मंत्री कृष्णलाल पंवार का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला जमीन से जुड़े नेता थे। उनके नेतृत्व में मैं चार बार विधायक बना, वे पूरा मान-सम्मान करते थे। पंवार शुक्रवार को जिला परिवेदना समिति की बैठक में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे, जब उनको पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के देहांत की सूचना मिली। उधर, रोहतक से पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का गहरा जुड़ाव रहा। 1990 में महम से उन्होंने उप चुनाव लड़ा, लेकिन उप चुनाव में हुई हिंसा यानि महम कांड के चलते चुनाव रद्द हो गया। छह माह में चौटाला विधायक नहीं बन सके, इसके बाद उनको इस्तीफा देना पड़ा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें