प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता को दिए बयान से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कांग्रेस कार्यालय के सामने राहुल गांधी का पुतला फूंका। साथ में नारेबाजी कर अपने गुस्से का इजहार किया। प्रदर्शनकारियों में मेयर, पूर्व मंत्री से लेकर दूसरे भाजपा कार्यकर्ता भी शामिल रहे। पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि राहुल गांधी मीडिया को आकर्षित करने के लिए कुछ भी अनर्गल बयान देते हैं। पीएम मोदी की माता को लेकर दिया बयान निंदनीय है। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस गठबंधन की संभावित हार के डर से राहुल गांधी जनता को बरगलाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं, जिलाध्यक्ष रणवीर ढाका ने कहा राहुल कभी भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगाते है कभी चुनाव आयोग पर भेदभावपूर्ण ढंग से कार्य करने का आरोप लगाते हैं। भाजपा संविधान में भरोसा रखने वाली पार्टी है। इस मौके पर मेयर रामअवतार वाल्मीकि, प्रदेश सचिव रेणु डाबला, दीपक हुड्डा, उदयभान मालिक, रमेश भाटिया, डॉ. दिनेश घिलौड़, ऊषा शर्मा, संगीता सिंगला, रानी किराड़, निर्मला सिक्का, रेखा रोहिल्ला, राजकुमार सुनारिया, मनीष शर्मा, धर्मवीर सिंह व अन्य भाजपा नेता भी मौजूद रहे।