विजय नगर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन कथावाचक लक्ष्मण उपाध्याय ने कहा कि भागवत कथा श्रवण मात्र से पाप से मुक्ति मिलती। जिस स्थान पर कथा होती है वहां भगवान विराजमान होते हैं। भगवन नाम के जाप से सारे विपत्ति नाश हो जाते हैं। इस जगत में भगवत कृपा के बिना कुछ भी संभव नहीं है। मनुष्य को समाज में अच्छे काम करना चाहिए।