फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: रेलवे रोड पर महिला ग्राहक व दुकानदार में मारपीट, थाने में कार्रवाई की जगह मारपीट का आरोप

रोहतक। रेलवे रोड पर महिला ग्राहक व महिला दुकानदार के बीच 50 रुपये को लेकर एक दिन पहले मारपीट हो गई। आरोप है कि मंगलवार को जब महिला दुकानदार भिवानी चुंगी निवासी संतोष अपने बेटे कुलजीत के साथ सिटी थाने में शिकायत करने गई तो महिला पुलिसकर्मी व अन्य ने कार्रवाई की अभद्र व्यवहार व मारपीट की। दूसरी तरफ सिटी पुलिस ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। भिवानी चुंगी निवासी कुलजीत ने बताया कि उनकी रेलवे रोड पर कपड़ों की दुकान है। उसकी मां संतोष और वह कारोबार करते हैं। करीब तीन माह पहले एक महिला कपड़े खरीदकर ले गई थी। सोमवार को वापस आई और 50 रुपये वापस मांगने लगी। तीन घंटे तक दुकान पर हंगामा किया। आरोप है कि उसने गल्ले की तरफ हाथ किया। महिला दुकानदार संतोष व महिला ग्राहक के बीच मारपीट भी हो गई। एक-दूसरे के दोनों बाल फाड़ने लगी। दोनों के बीच का झगड़ा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की शिकायत सिटी थाने में करने की सलाह दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें