फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू मैरिज एक्ट में संशोधन के लिए महासम्मेलन करेगी सर्व जातीय सर्व खाप पंचायत

हिंदू मैरिज एक्ट में संशोधन के लिए सर्व जातीय सर्व खाप पंचायत महासम्मेलन करेगी। नया बस स्टैंड के निकट होटल में प्रेसवार्ता के दौरान संबोधित करते हुए लववंशीय लौर खत्री खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बताया कि लिव-इन रिलेशन जैसी सामाजिक कुरितियों को समाज से समाप्त करने, समगोत्र गांव व गुहांड में शादी न करने, मां-बाप के सहमति के बिना और अगर मां-बाप ना हो तो नजदीकी रिश्तेदार की सहमति के बगैर कोर्ट मैरिज व साधारण शादी को मान्यता ना देने, साथ ही समलैंगिक विवाह जैसी बुराई को समाप्त करने व समाज में नशा मुक्त जागरूक करने को लेकर 28 सितंबर को सोनीपत के गन्नौर में सर्व जातीय सर्व खाप पंचायत महासम्मेलन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हिंदू मैरिज एक्ट में संशोधन के लिए आगामी जनआंदोलन को लेकर निर्णय लिया जायेगा। महासम्मेलन में सरपंच एसोसिएशन व सामाजिक संगठन व सभी खाप पंचायतें उपस्थित होंगी। इस दौरान अठगामा प्रधान रणबीर, 84 खाप के प्रधान हरदीप अहलावत आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें