फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में आवास बनाएंगे अभय चौटाला, पुराने कार्यकर्ताओं को साधने की तैयारी

नवीन दलाल Updated Thu, 17 Apr 2025 03:42 PM IST

इनेलो नेता कर्ण चौटाला ने कहा है कि पार्टी नेता अभय चौटाला जल्द रोहतक में आवास बनाएंगे, ताकि पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं से फिर से एकजुट करके इनेलो से जोड़ा जा सके। इसके लिए गंभीरता से विचार किया जा रहा है। चौटाला वीरवार को रुपया चौक स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक के बाद मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। कर्ण चौटाला ने कहा कि जजपा व इनेलो एक नहीं हो सकते, क्योंकि पूर्व प्रधानमंत्री देवीलाल व पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला की नीतियों में विश्वास न करने वालों से इनेलो का कोई नाता नहीं है। पार्टी उन कार्यकर्ताओं के घर जाएगी, जो पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला से जुड़े रहे थे। इसके लिए वे खुद प्रयास कर रहे हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जजपा व इनेलो कभी एक नहीं हो सकते। पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला कहां गायब हैं, उनको भी बताया जाए। वक्फ बोर्ड कानून के सवाल पर कर्ण चौटाला ने कहा कि पार्टी ऐसे कानून का विरोध करती है, क्योंकि यह कानून गरीब व श्रमिक वर्ग के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विपक्ष की आवाज उठाने में नाकाम नहीं है। जो पार्टी विधानसभा में विपक्ष का नेता तक नहीं चुन सकती, वह प्रदेश की आवाज कैसे बनेगी। इस मौके पर पार्टी नेता प्रकाश भारती व अन्य लोग भी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें