फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रोहतक डिपो की वर्कशॉप में बस ने चालक को कुचला, मौत

भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 24 Nov 2024 05:20 PM IST

रोहतक डिपो में रविवार सुबह बस चालक ने तेजी से पीछे हटने के दौरान वहां पर खड़े एक चालक को कुचल दिया। जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में परिचालक को भी चोट आई है। मृतक चालक राकेश मदीना गांव का रहने वाला है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अर्बन एस्टेट थाना क्षेत्र स्थित रोडवेज डिपो में मदीना गांव निवासी राकेश दांगी (40) चालक के रूप में काम करता था। रविवार को वह अपने साथी परिचालक रामकुमार के साथ करीब 11:30 बजे बस की सर्विस करने के संबंध में वर्कशॉप गया था। वर्कशॉप के कर्मचारियों से राकेश और रामकुमार दोनों बात ही कर रहे थे कि इस दौरान एक अन्य चालक बस को पीछे हटाते हुए लाया और राकेश व रामकुमार को टक्कर मार दी। रामकुमार तो टक्कर लगने के कारण साइड में जा गिरा, लेकिन राकेश बस के पिछले पहियों के नीचे आने से कुचल गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रोडवेज डिपो में हुई इस घटना से अधिकारियों और कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई। अधिकारियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज दिया है। अभी परिजनों की ओर से घटना की शिकायत पुलिस को नहीं मिली है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें