बलात्कार के मामले में दोषी गुरमीत राम रहीम की सजा के ऐलान के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की नजर है। किसी प्रकार की हिंसक झड़प न हो इसको लेकर रोहतक के IGP नवदीप सिंह विर्क ने कहा है कि जेल के आसपास के इलाके में नाके बनाए गए हैं और हर परिस्थिति से निपटने के लिए पुलिस तैयार है। यहां तक की मीडियाकर्मियों को भी फुल सिक्योसिटी दी जाएगी।