हरियाणा के घरौंडा टोल प्लाजा पर तैनात सिक्योरिटी सुपरवाइजर पर एक कार चालक ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। विवाद तब खड़ा हुआ जब सिक्योरिटी सुपरवाइजर ने कार चालक को फास्ट टैग कार्ड ना होने पर लोकल लाइन से क्रॉस करने की गुजारिश की। जिसपर पहले तो दोनों की कहासुनी हुई लेकिन कुछ देर बाद कार चालक अपने कुछ साथियों को लेकर दोबारा टोल प्लाजा पहुंच गया और सिक्योरिटी सुपरवाइजर पर हमला बोल दिया। सिक्योरिटी सुपरवाइजर अपनी जान बचाने के लिए कैश रूम में घुस गया लेकिन हमलावरों ने कैश रूम में ही सुपरवाइजर पर डंडो से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। हमला करने के बाद हमलावर हवा में डंडे लहराते हुए वहां से फरार हो गए। मारपीट की ये पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।