रोहतक से ऑनर किलिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। कॉलोनी में ही रहने वाले लड़के से लवमैरिज करने के बाद लड़की को उसके परिवार वालों ने मारकर जला दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने श्मशान घाट पहुंच कर जलती हुई चिता को बुझाया और लड़की के अधजले शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने लड़की के पति की शिकायत पर लड़की के घरवालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और तफ्तीश में जुट गई है।