फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रेवाड़ी के बावल क्षेत्र में नहर के किनारे पूजा करने का गया युवक, डूब कर हुई मौत

बावल में शनिवार की देर शाम नहर के किनारे पूजा करने गए युवक की डूबकर मौत हो गई। युवक आसलवास नहर के पास पूजा करने गया था। मिली जानकारी के मुताबिक जैसे ही युवक पूजा करने लगा, इसी दौरान उसका नहर में उसका पैर फिसल गया। नहर में गिरा युवक बावल का निवासी है। बावल थाना के प्रभारी विद्यासागर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि शनिवार को शाम के समय नहर के किनारे एक युवक डूब गया है। वह पूजा पाठ करने के लिए गया था। उसके बाद गोताखोरों की टीम को बुलाया गया। रविवार सुबह के समय शव को बरामद किया गया है। फिलहाल पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें