फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रेवाड़ी में ट्रक चालक के अचानक ब्रेक लगाने पर पीछे से टकराई कार, मामा की मौत और भांजा घायल

दादरी के नेशनल हाईवे 152-डी पर शुक्रवार रात एक कार ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार मामा की मौत हो गई जबकि उसका भांजा घायल हो गया। मृतक भैरूलाल जयपुर जिला के सारंग का बास कालवाड के रहने वाले थे। बौंदकलां थाना पुलिस ने रविवार सुबह नागरिक अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम कराया और घायल भांजे के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दिए बयान में जयपुर जिला के चलावरिया की ढाणी निवासी राजकुमार ने बताया कि 21 मार्च को वो अपने मामा भैरूलाल पूनिया के साथ स्विफ्ट में सवार होकर एनएच 152-डी होते हुए हिमाचल से जयपुर जा रहा था। शुक्रवार शाम करीब साढ़े 7 बजे जब वो खेरड़ी मोड़ से दादरी की तरफ चले तो आगे चल रहे ट्रक के चालक ने लापरवाही बरतते हुए अचानक ब्रेक लगा दिया। इसके चलते उनकी कार पीछे से ट्रक के नीचे जा घुसी और उसमें सवार भैरूलाल और राजकुमार घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए दादरी नागरिक अस्पताल लाया गया और वहां चिकित्सकों ने भैरूलाल को मृत घोषित कर दिया। राजकुमार ने बताया कि ट्रक चालक की चूक से यह हादसा हुआ, जिसमें उसके मामा की मौत हो गई। इतना ही नहीं हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। राजकुमार ने आरोपी चालक पर कार्रवाई करने की मांग की। वहीं, बौंदकलां थाना प्रभारी सतबीर सिंह ने बताया कि इस संबंध में आरोपी चालक पर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें