फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी में एक गोत्र में शादी को लेकर बनवारे के दौरान दो पक्षों में झड़प, कई घायल

मंगलवार रात बनवारे के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान दोनों तरफ से ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले, जिसमें कई लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बावल के वाल्मीकि मोहल्ले में रहने वाले अंकित की बुधवार को सारवान गोत्र की युवती के साथ शादी होनी है। मंगलवार रात दूल्हा पक्ष की ओर से बनवारा निकाला जा रहा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष के कुछ लोग लाठी-डंडों के साथ वहां पहुंच गए और बनवारे पर ईंट-पत्थर फेंकने लगे। इसके बाद दोनों पक्षों में झड़प हो गई। दूल्हे के चाचा व भाजपा एससी मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष पुष्प कुमार ने आरोप लगाया कि कई लोग पहले से ही हमला करने की नीयत से बैठे हुए थे। अचानक उनके घरों से बनवारे पर ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए गए और लाठी-डंडों से हमला किया गया। इस हमले में उनके बेटे अमित समेत कई लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि एक ही गोत्र में शादी को लेकर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई थी। पहले भी इस मामले को लेकर धमकी मिलने की शिकायत पुलिस से की गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाले और कड़ी सुरक्षा के बीच बनवारा निकलवाया। इलाके में फिलहाल तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें