फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: यौन उत्पीड़न मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, अप्रैल माह का है मामला

शाहिल शर्मा Updated Mon, 28 Jul 2025 05:54 PM IST

सीआईए रेवाड़ी इंचार्ज निरीक्षक सुमेर सिंह की टीम ने सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर महिलाओं के यौन उत्पीड़न व लूटपाट करने की वारदात की गुत्थी को सुलझाते हुए एक अंतर्राज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जिला महेंद्रगढ़ के गांव गागड़वास निवासी संजू व राजस्थान के जिला चूरू के गांव किरतान मीणा की जोड़ी निवासी रामबाबू के रूप में हुई है। डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ. रविन्द्र सिंह ने सोमवार को प्रेसवार्ता में बताया कि सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने अपनी शिकायत में बताया था की बीती तीन अप्रैल की रात को वह परिवार सहित घर के चौबारे में सोई हुई थी। उसके सास-ससुर किसी काम से घर से बहार गए हुए थे। रात के समय अचानक से कुछ व्यक्ति उनके कमरे में घुस आए। सभी के हाथों में पिस्टल व अन्य तेजधार हथियार थे। आरोपियों ने उन्हें शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी और उनके मोबाइल भी छीन लिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें