फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी में निकाली गई तिरंगा यात्राएं, देशभक्ति के गूंजते रहे नारे

रेवाड़ी। हर घर तिरंगा अभियान के तहत विभिन्न गांवों में तिरंगा यात्राएं निकाली गई। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में देशभक्ति के नारे गूंजते रहे। हर घर तिरंगा अभियान के नोडल अधिकारी एवं जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र सारवान ने बताया कि तिरंगा यात्राओं के माध्यम से युवाओं को देश के वीरों के बलिदान से प्रेरणा लेने और राष्ट्रहित में अपनी भूमिका निभाने का संदेश दिया जा रहा है। नरेंद्र सारवान ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल ध्वज फहराने का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक में राष्ट्र के प्रति सम्मान, जिम्मेदारी और एकता की भावना को मजबूत करने का अभियान है। उन्होंने सभी से इस अभियान में अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान से जुड़े नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमें राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करते हुए नई पीढ़ी में भी देशभक्ति और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करनी चाहिए। यात्रा के दौरान पूरा माहौल देशभक्ति से सराबोर नजर आया, जिस मार्ग से यात्रा निकली वहां देशभक्ति नारों की गूंज सुनाई दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें