फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: मंदिर में चोरी के मामने में तीन आरोपी काबू

जिले के गांव रायपुर के प्रसिद्ध मंदिर से चोरी करने के मामने में तीन आरोपियों को बावल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद चोरों ने थाने में पुलिस और वहां मौजूद लोगों के सामने कान पकड़कर माफी मांगी। तीनों आरोपियों की उम्र 18 से 24 साल के बीच है और सभी राजस्थान के खैरथल तिजारा जिले के रहने वाले हैं। खेडाती निवासी मोहित (18), बासली निवासी सचिन (20) और महावीर खेडा ठाकरान महावीर (24) शामिल हैं। तीनों आरोपी राजस्थान से बाइक पर सवार होकर आए थे। डीएसपी बावल सुरेंद्र श्योराण ने बताया कि चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले मंदिर की रेकी की थी। इसके बाद बाद 6 जनवरी की देर रात चोरी की घटना को अंजाम दिया। बावल पुलिस ने पुजारी पंडित सत्यनारायण की शिकायत पर केस दर्ज कर किया था। डीएसपी ने बताया कि बावल पुलिस ने एसएचओ संजय कुमार की अगुआई में चोरों को पकड़ा है। अब पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेगी। जिसके बाद मंदिर से चोरी किए गए सामान और चोरी में प्रयोग बाइक को बरामद करने के अलावा अन्य मामलों में आरोपियों की संलिप्तता का पता लगाया जाएगा। आरोपियों को झाबुआ के पास से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें