फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी में स्वतंत्रता दिवस समारोह में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, मंत्री राजेश नागर ने फहराया तिरंगा

आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस जिलेभर में हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। रेवाड़ी के अनाज मंडी परिसर में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर ने बतौर मुख्य अतिथि ध्वजारोहण किया। उन्होंने मार्च पास्ट का निरीक्षण कर परेड की सलामी ली। समारोह में स्कूली विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर भारत की अनेकता में एकता और विभिन्न राज्यों की लोक संस्कृति की झलक दिखाई। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने समारोह में मौजूद लोगों में देशभक्ति का जोश भर दिया। परेड के दौरान टुकड़ियों ने शानदार कदमताल का प्रदर्शन किया। बैंड की धुन पर पीटी-डंबल शो ने भी दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं, बावल उपमंडल में विधायक डॉ. कृष्ण कुमार तथा कोसली उपमंडल में विधायक अनिल कुमार यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया। दोनों स्थानों पर भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें