फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी में डीएपी के लिए मारामारी शुरू, सुबह से लाइन में खड़े किसान

खरीफ सीजन की तैयारियों के बीच डीएपी खाद की मांग बढ़ने के साथ ही किसानों की परेशानी भी बढ़ने लगी है। क्षेत्र में डीएपी वितरण केंद्र पर खाद लेने के लिए किसानों की लंबी कतारें लग गई हैं। किसान सुबह से ही केंद्र के बाहर पहुंचकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन निर्धारित समय बीत जाने के बावजूद वितरण केंद्र नहीं खुलने से किसानों में भारी नाराजगी देखी गई। किसानों का कहना है कि फसलों की बुवाई का समय चल रहा है। ऐसे में डीएपी खाद की आवश्यकता सबसे अधिक होती है। खाद समय पर नहीं मिलने से खेती के कार्य प्रभावित हो सकते हैं। कई किसान सुबह जल्दी अपने गांवों से पहुंच गए थे, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी उन्हें खाद नहीं मिल सकी। केंद्र के बाहर मौजूद किसानों ने प्रशासन और संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि खाद वितरण की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। किसानों ने मांग की है कि डीएपी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा वितरण केंद्र समय पर खोले जाएं ताकि किसानों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। किसानों ने यह भी कहा कि हर वर्ष बुवाई के सीजन में खाद की किल्लत और लंबी कतारों की समस्या सामने आती है, लेकिन इसके बावजूद स्थायी समाधान नहीं निकाला जा रहा है। इससे किसानों का समय और श्रम दोनों बर्बाद हो रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें