रेवाड़ी में फसल बेचने के लिए किसान कड़ी मशक्कत कर रहे हैं सुबह से किसान लाइन में लगे हुए हैं। दोपहर तक किसान की फसल बेचने की बारी नहीं आ पाई है। सोमवार होने की वजह से किसानों की काफी भीड़ देखने को मिल रही है। किसान काफी परेशान हैं। व्यवस्था अच्छी न होने के कारण किसानों को समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।