फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी पुलिस ने बीरेंद्र हत्याकांड में चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, राहुल पर हैं सात मामले दर्ज

भाकली गांव में फौजी पवन के पिता बीरेंद्र की हत्या मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें राहुल उर्फ सीडी, दीपक, विनय व कुलदीप को शामिल हैं। डीएसपी विद्यानंद ने बताया कि भाकली में हुए हत्याकांड में 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था, जिनमें से पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आज कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया गया है। पकड़े गए आरोपियों में से दो का क्रिमिनल रिकॉर्ड है। राहुल उर्फ सीडी पर सात और कुलदीप पर भी एक केस दर्ज है। रविवार देर रात गांव भाकली में 2 भाइयों ने साथियों के साथ मिलकर फौजी पवन के पिता बीरेंद्र की गोली मारकर हत्या की दथी। बीरेंद्र रविवार की रात बेटे को रेलवे स्टेशन पर छोड़कर घर लौट रहा था। इस दौरान हमलावर पीछा करते हुए घर पहुंच गए थे। उन्होंने बीरेंद्र को गोली मारने के बाद सिर पर कुल्हाड़ी से दो-तीन वार किए थे। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर किया था। 3 महीने पहले शुरू हुआ था विवाद: बीरेंद्र ने 3 महीने पहले पड़ोस में रहने वाले दीपक को शादी में डांस करने से रोका था। यहीं से विवाद शुरू हुआ था। अगले दिन दीपक ने अपने भाई भरत उर्फ राहुल के साथ मिलकर बीरेंद्र के साथ मारपीट की। बीरेंद्र ने कोसली थाना में इसका मुकदमा दर्ज करवाया था। 8 जून को कुआं पूजन में भी दोनों का आपस में झगड़ा हुआ था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें