फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए लोगों के साथ सड़कों पर उतरेंगे रेवाड़ी विधायक, 23 नवंबर से चलेगा अभियान

रेवाड़ी शहर की दशा और दिशा सुधारने के लिए बड़े स्तर पर अभियान शुरू हो रहा है। 23 नवंबर को खुद विधायक लक्ष्मण सिंह यादव शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए लोगों के साथ सरकुलर रोड पर उतरेंगे। सुबह 7 से 9 बजे तक चलने वाले इस अभियान को लेकर चार टीमें बनाई गई है। ये टीमें सरकुलर रोड के चारों भागों में सफाई करेगी। इसमें आम जनता से लेकर प्रशासनिक अधिकारी भी रहेंगे। आज विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता कर कहा कि रेवाड़ी की जनता ने उन्हें जीताकर काम करने का मौका दिया है। रेवाड़ी शहर को किस तरह साफ-सुथरा बनाया जा सके। इसलिए हमने काफी सोशल वर्करों के अलावा शहर के अन्य लोगों से बात की। इसके बाद तय हुआ कि पहले हम खुद मिलकर रेवाड़ी को साफ-सुथरा बनाएंगे। विधायक ने माना कि अभी शहर के हालत ठीक नहीं है। इस महा सफाई अभियान की शुरूआत 23 नवंबर से की जाएगी। इस दौरान विधायक से लेकर अन्य लोग खुद सरकुलर रोड की सफाई करेंगे। विधायक ने बताया कि अब वीकेंड पर संडे के दिन इसी तरह अलग-अलग एरिया में अभियान चलेंगे, जिससे शहर साफ-सुथरा नजर आ सके। विधायक ने ये भी बताया कि अभी शहर की स्ट्रीट लाइटों पर तिरंगा लाइटें लगाई गई हैं। बहुत जल्द हम इन लाइटों के ऊपर आई लव रेवाड़ी के स्लोगन भी लगाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें