रेवाड़ी में विधायक लक्ष्मण सिंह यादव की अगुवाई में चलाएं जा रहे मेगा सफाई अभियान की कड़ी में आज शहर के आजाद चौक से झज्जर चौक तक मेगा सफाई अभियान चलाया गया। विधायक लक्ष्मण यादव की अनुपस्थिति में उनकी पत्नी सविता यादव व पुत्र एडवोकेट निशांत यादव ने शिरकत की। इस दौरान सर्कुलर रोड पर गंदगी के ढेरो़ को साफ किया गया। फुटपाथ के साथ जमी मिट्टी को भी जेसीबी की मदद से हटवाया गया। वहीं, विधायक ने स्थानीय दुकानदारों से सफाई अभियान में सहयोग की अपील की। अभियान से पूर्व भालखी माजरा के शहीद सिद्धार्थ यादव को 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। अभियान के बाद विधायक ने सभी सफाई योद्धाओं को सम्मानित कर स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस मौके पर शहर के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी तथा इस मुहिम से जुड़े गणमान्य लोग मौजूद रहे।