फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रेवाड़ी में पिता को कंपनी छोड़कर आ रहा था नाबालिग, ट्रॉले की टक्कर से मौत

दिल्ली जयपुर हाईवे के बनीपुर चौक के पास सर्विस रोड पर बाइक और ट्रॉले की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार नाबालिग की मौत हो गई। मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे मे लिया। मृतक अमित उर्फ छोटू (17) यूपी के जिला बरेली के गांव गंगापुर का रहना वाला है। बावल के बनीपुर में कई साल से परिवार रहता है। सुबह के समय पिता को कम्पनी में छोड़कर बाइक से वापस आते समय हादसा हुआ है। अमित ने बाइक किसी की मांगी हुई थी। जानकारी के मुताबिक सर्विस रोड पर बाइक पर सुबह के समय अमित जा रहा था। एक ट्रॉले से उसकी टक्कर हो गई। मौके पर ही अमित की मौत हो गई थी। इस दौरान सड़क पर जाम लग गया। मामले की जानकारी जब पुलिस को मिली तो वह भी कुछ समय बाद पहुंची। पुलिस ने जाम को खुलवाया और यातायात सुचारु रूप से शुरू हुआ। लोगों ने बताया कि मृतक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था, जिससे सिर पर गंभीर चोट लगी है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले में अभी जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें