रेवाड़ी में खरखड़ा गांव में सरपंच सुनीता यादव के नेतृत्व में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में करीब 500 ग्रामीणों ने भाग लिया और फैमिली आईडी से जुड़ी समस्याओं का समाधान करवाया तथा नई योजनाओं की जानकारी ली। पीपीपी डाटा के अनुसार धारूहेड़ा क्षेत्र की जनसंख्या लगभग 35,000 है, जिसमें से बड़ी संख्या में नागरिक योजनाओं से लाभान्वित हो चुके हैं। यह सब कुछ डिजिटल पारदर्शिता और प्रशासनिक इच्छाशक्ति का परिणाम है। इस मौके पर परिवार पहचान प्राधिकरण के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने कहा, हरियाणा सरकार की योजनाएं अब भाजपा सरकार की नीति ‘अंत्योदय’ को साकार कर रही हैं। हमारी कोशिश है कि हर व्यक्ति को बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ मिले और किसी भी लाभार्थी को दर-दर की ठोकरें न खानी पड़ें। मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी जी के नेतृत्व में हरियाणा में ई-गवर्नेंस और डिजिटल प्रशासन का नया युग प्रारंभ हो चुका है। कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि विकास यादव, बीर सिंह खोला, जगदीश प्रधान, मोहनलाल यादव, शिव कुमार पंच, अनिल पंच, नरेंद्र यादव, महेंद्र, नरेंद्र, भोपाल, राम दीप, ज्योति पंच, अनीता पंच, शोभा पंच, सोमवती पंच समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।