फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: निजी बस में लगी आग, जलकर हुई राख

बस स्टैंड पर खड़ी एक निजी बस में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी बस जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि बस में उस समय न तो कोई यात्री था और न ही चालक या परिचालक मौजूद था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना से बस स्टैंड क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बस स्टैंड के एक किनारे पर बस खड़ी थी। अचानक उसमें धुआं उठता देखा गया और कुछ ही देर में आग की लपटों ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही नगर परिषद की दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। नगर परिषद फायर इंचार्ज नरेश कुमार मीणा ने बताया कि सुबह लगभग साढ़े चार बजे आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। तत्काल दमकल रवाना की गई और आग पर नियंत्रण पा लिया गया। हालांकि, बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। फायर विभाग के अनुसार, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को संभावित कारण माना जा रहा है। फिलहाल बस के मालिक और वाहन की पहचान की जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें