फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: पुलिस ने सुलझाई रिटायर वायु सैनिक के हत्या की गुत्थी, दो आरोपी गिरफ्तार

गांव बास बिटौड़ी में रिटायर्ड वायु सैनिक 60 वर्षीय महाराम की हत्या की गुत्थी सुलझ गई है। पुलिस की जांच में महाराम का हत्यारा उनके गांव का ही रहने वाला एलएलबी का छात्र विशाल निकला। विशाल ने चोरी करने की नियत से वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने विशाल व गांव खालेटा निवासी साहिल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। डीएसपी बावल सुरेंद्र श्योराण ने प्रेसवार्ता में बताया कि महाराम गांव में अकेले रहते थे। आपसी विवाद के चलते उनकी पत्नी बेटे के साथ अलग रह रही थी। आरोपी विशाल सहारनवास कॉलेज में एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था। वह महाराम के घर पर अक्सर दूध लेने व घरेलू सामान लाने के लिए आता रहता था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें