बावल में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले तीन लोगों पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने बताया कि चोर बाइक चोरी की वारदात को भी अंजाम देते थे। चोर फावड़ा से वह शटर तोड़ते थे। पुलिस मामले में जांच कर रही है। जल्द ही चोरी का सामान भी बरामद किया जाएगा। बावल के कानूनगो मोहल्ला निवासी लोकेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने बावल रोड में जीईएन एक्स फैशन हब नाम से कपड़ों की दुकान खोल रखी है। रोजाना की तरह वह रविवार की रात को करीब 8 बजे के आसपास अपनी दुकान को बंद करके घर चला गया था। सोमवार की सुबह करीब 5 बजे उसे चाचा के बेटे का फोन आया और बताया कि दुकान का ताला टूटा हुआ है। इसी दौरान वह अपने बड़े भाई के साथ दुकान पर पहुंचा। उसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। कुछ समय बाद पुलिस भी वहां पर आ गई। मौका मुआयना किया तो देखा कि टी-शर्ट, पैंट, शर्ट जूते व अन्य सामान गायब था। गल्ले में रखा कैश भी नहीं था। सामान की कीमत साढ़े लाख रुपये और करीब डेढ़ लाख कैश था। आभूषण की दुकान का तोड़ा था ताला पुलिस को दी शिकायत में बावल के गुजरान चौक निवासी इशु ने बताया कि वह उसने विल्सन गंज बाजार में सोनी आभूषण के नाम से दुकान कर रखी है। रोजाना की तरह रविवार को रात करीब 8 बजे वह अपनी दुकान बंद करके घर चला गया था। सोमवार को सुबह करीब साढ़े 9 बजे के आसपास वह अपनी दुकान पर आए तो देखा कि ताला टूटा हुआ था। उसके बाद उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी। शटर खोलकर सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर मालूम चला की रात करीब 7 बजे के आसपास तीन लड़कों ने ईटों से ताला तोड़ने की कोशिश की थी और दुकान के अंदर घुसकर चोरी करने का प्रयास किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।