फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के बढ़े दाम, लोगों की जेब पर बढ़ा बोझ

शहर में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद आम लोगों की चिंता बढ़ गई है। पेट्रोल और डीजल के दामों में 3-3 रुपये प्रति लीटर, जबकि सीएनजी की कीमत में 2 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि हुई है। नए रेट लागू होने के बाद वाहन चालकों की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है। पहले पेट्रोल 95.09 रुपये प्रति लीटर मिल रहा था, जो अब बढ़कर 98.09 रुपये हो गया है। इसी तरह डीजल की कीमत 87.57 रुपये से बढ़कर 90.57 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई। वहीं सीएनजी 81.70 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 83.70 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। पेट्रोल पंपों पर पहुंचे लोगों ने बढ़ती कीमतों को लेकर नाराजगी जताई। वाहन चालकों का कहना है कि पहले ही महंगाई से घर का बजट प्रभावित है, अब ईंधन की कीमतें बढ़ने से रोजाना का खर्च और बढ़ जाएगा। कई लोगों ने कहा कि निजी वाहन चलाना लगातार महंगा होता जा रहा है। दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों के अनुसार, ईंधन के दाम बढ़ने का असर सिर्फ वाहन चलाने तक सीमित नहीं रहता, बल्कि परिवहन खर्च बढ़ने से अन्य वस्तुओं की कीमतों पर भी असर पड़ता है। लोगों ने सरकार से कीमतों पर नियंत्रण की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें