फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: सिलिंडर लेने के लिए लोग परेशान, नहीं हो रहा समाधान

वीरवार को भी सर्वर डाउन होने की वजह से रसोई गैस लेने के लिए मारामारी देखने को मिली। गैस एजेेंसियों के बाहर पुलिस ड्यूटी दे रही है। सर्वर डाउन होने के कारण ना तो ऑनलाइन बुकिंग हो पा रही है और ना ही उपभोक्ताओं को समय पर सिलिंडर मिल पा रहा है। इस वजह से बड़ी संख्या में लोग सीधे गैस एजेंसी पर पहुंचकर सिलिंडर लेने को मजबूर हैं। सुबह से ही एजेंसी के बाहर लोगों की लंबी कतारें लगने लगी हैं। ये स्थिति रेवाड़ी शहर, बावल और धारूहेड़ा में देखने को मिल रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि पिछले 4-5 दिनों से वे गैस सिलिंडर के लिए एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। ऑनलाइन बुकिंग करने पर भी सिलिंडर की डिलीवरी नहीं हो रही, जिसके कारण एजेंसी पर जाकर लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है। कई बार घंटों इंतजार करने के बाद भी सिलिंडर नहीं मिल पाता है, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ रही है। इन दिनों बढ़ती गर्मी ने भी लोगों की मुश्किलों को और बढ़ा दिया है। तेज धूप के बीच घंटों लाइन में खड़े रहना लोगों के लिए काफी कठिन साबित हो रहा है। महिलाओं और बुजुर्गों को खास तौर पर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि सुबह जल्दी आकर लाइन में लगने के बावजूद कई बार नंबर नहीं आ पाता और खाली हाथ वापस लौटना पड़ता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें