फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल कौशिक बोले- विश्व का सबसे बड़ा संगठन बन चुकी भाजपा

रेवाड़ी भाजपा कार्यालय में पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल कौशिक ने प्रैसवार्ता कर कहा कि भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा संगठन बन चुका है। भाजपा अब अपने परिवार का और अधिक विस्तार कर रहा है जिसके तहत लोगों को डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से लोगों को भाजपा की सदस्यता दिला रहा है। आज का युग डिजिटल युग है और इस बदलते युग में हमें भी थोड़ा बदलाव करने की जरूरत है। उन्होंने विधानसभा चुनावों में भाजपा को मिली प्रचंड जीत पर सभी को बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन की रीढ़ को और सशक्त बनाएं और हर सदस्य को संगठन की विचारधारा से जोड़ें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें