फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रेवाड़ी में महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर भगवान शंकर की निकली बारात व झांकी

जिले में धूमधाम से आज महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर मंगलवार को भगवान शंकर की भव्य बारात व झांकी निकाली गई। यह बारात अलग-अलग जगहों का भ्रमण करते हुए वापस घंटेश्वर मंदिर पर लौटी। इस दौरान गाजे-बाजे के साथ निकाली झांकी को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बरात शहर में भ्रमण के दौरान शिवभक्तों ने आतिशबाजी कर खुशियां मनाई। बरात भ्रमण के समय बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। वहीं बरात के वापस घंटेश्वर मंदिर आने के बाद शिव-पार्वती का विवाह संपन्न करवाया गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस कर्मचारी दल-बल के साथ मौजूद थे। महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। इस दिन माता पार्वती और भगवान शिव शादी के बंधन में बंधे थे। इसलिए इस दिन माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा अर्चना करने से व्यक्ति को सुख और सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें