फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी में आपदा की स्थिति से निपटने के लिए 5 स्थानों पर हुई मॉक ड्रिल

रेवाड़ी में आपदा की स्थिति में सुरक्षा चक्र को मजबूत करने के लिए 5 स्थानों पर आज मॉक ड्रिल की गई है। मॉक ड्रिल सुबह 9 से 12 बजे तक की जाएगी। इसमें एनडीआरएफ, पुलिस, स्वास्थ्य, आईटीबीपी, फायर ब्रिगेड और आपदा मित्र सहित सभी विभागों की टीमों ने भाग लिया। रेवाड़ी में मॉक ड्रिल के दौरान अमनगनी सोसाइटी को भूकंप की एक साइट बनाया गया था। जहां छठी मंजिल पर 4 लोग फंस गए थे। जिन्हें बचाने के लिए एनडीआरएफ की टीम पहुंची। मॉक ड्रिल की विशेषता यह रही कि इसमें किसी लैंडलाइन या मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं किया गया। केवल सैटेलाइट फोन का प्रयोग ही किया गया। मीडिया को सूचना देने के लिए सचिवालय में ही इन्फार्मेशन सेंटर बनाया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें