रेवाड़ी में शनिवार को सुबह विधायक लक्ष्मण सिंह यादव की अगुवाई में सेक्टर 5 मार्केट में मेगा सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान मार्केट में लगे गंदगी के ढेरों को साफ किया गया। विधायक ने सेक्टर 5 मार्केट एसोसिएशन तथा स्थानीय दुकानदारों से सफाई अभियान में सहयोग की अपील की। इस मौके पर शहर के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी तथा इस मुहिम से जुड़े गणमान्य लोग मौजूद रहे।