फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रेवाड़ी में विधायक ने चलाया मेगा सफाई अभियान

रेवाड़ी में विधायक लक्ष्मण सिंह यादव की अगुवाई में शनिवार को शहर मोहल्ला बड़ा तालाब के आसपास से लेकर गोकल गेट तथा सर्कुलर रोड तक मेगा सफाई अभियान चलाया गया। सबसे पहले बड़ा तालाब के यहां स्थित अनेकों मंदिर में पूजा कर भगवान का आशीर्वाद लिया। इसके बाद आसपास के क्षेत्र में जमा गंदगी व मिट्टी को साफ किया गया। वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के पास बने अस्थाई डंपिंग स्टेशन की चार दिवारी कराने के भी निर्देश दिए। बड़ा तालाब के हो रहे सौंदर्य करण का कार्य भी जल्द पूरा हो जाए।विधायक ने स्थानीय निवासियों एवं दुकानदारों से सफाई अभियान में सहयोग की अपील की। इस मौके पर शहर के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी तथा इस मुहिम से जुड़े गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें