फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस एससी डिपार्टमेंट के प्रदेश अध्यक्ष मनोज बागड़ी का रेवाड़ी पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

Naveen Updated Tue, 26 May 2026 05:03 PM IST

कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष मनोज बागड़ी आज रेवाड़ी पहुंचे, जहां जिला अध्यक्ष रमेश ठेकेदार के कार्यालय पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पगड़ी पहनाकर और फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मनोज बागड़ी ने कहा कि अनुसूचित जाति विभाग पूरे हरियाणा में गांव-गांव जाकर लोगों को कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों से अवगत करा रहा है और उन्हें पार्टी से जोड़ने का अभियान चला रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए विभाग लगातार सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है और आने वाले समय में यह अभियान और तेज किया जाएगा। मनोज बागड़ी ने रेवाड़ी जिला अध्यक्ष रमेश ठेकेदार और उनकी टीम की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में अनुसूचित जाति विभाग रेवाड़ी में बेहद प्रभावी तरीके से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में संगठन की सक्रियता और कार्यकर्ताओं की मेहनत साफ दिखाई दे रही है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 1 साल में केंद्र सरकार के गिरने को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मनोज बागड़ी ने कहा कि “राहुल गांधी जो भी कहते हैं, पूरी जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ कहते हैं। देश की जनता बदलाव चाहती है और आने वाले समय में बड़ा राजनीतिक परिवर्तन देखने को मिलेगा।” हाल ही में हुए निकाय चुनावों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सभी स्थानों पर पूरी मजबूती और दमदारी के साथ चुनाव लड़ा। उन्होंने कहा कि चुनाव में हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह और जनता का समर्थन लगातार बढ़ रहा है। पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा के समापन कार्यक्रम में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के शामिल न होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का विषय है और इस पर वही बेहतर टिप्पणी कर सकते हैं। वहीं, अनुसूचित जाति विभाग रेवाड़ी के जिला अध्यक्ष रमेश ठेकेदार ने प्रदेश अध्यक्ष मनोज बागड़ी का स्वागत करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में विभाग लगातार मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन की सक्रियता और मेहनत का ही परिणाम है कि अनुसूचित जाति विभाग से जुड़े कर्मबीर बौद्ध को कांग्रेस पार्टी ने राज्यसभा भेजकर सम्मान दिया है। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के एस सी डिपार्टमेंट के जिला उपाध्यक्ष खूब राम सरपंच, जिला उपाध्यक्ष मामराज, जिला उपाध्यक्ष धरमबीर, भगतसिंह बौध , महेंद्र सिंह यादव, हीरा सिंह, राजेन्द्र सिंह,सचीन, सुदेश व इंद्रजीत सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें