फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोसली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई 4 हजार रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

हरियाणा विजिलेंस ब्यूरो ने कोसली तहसील में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को 4000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पटवारी ने राजस्व रिकॉर्ड ठीक करने के नाम पर शिकायतकर्ता से पहले 5,000 की रिश्वत ली थी। इसके बाद उसने ₹4,000 की अतिरिक्त रिश्वत की मांग की। शिकायत मिलने पर विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और आरोपी पटवारी को रिश्वत की रकम लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। विजिलेंस की टीम मामले की गहन जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने अन्य लोगों से भी इसी तरह रिश्वत तो नहीं ली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें