रेवाड़ी में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की तरफ से सहारनवास में जागरूकता एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज, डॉ. सुमन व डॉ. पदमा ने महिलाओं को होने वाली बिमारियों व बचाव पर जागरूक किया। सभी महिलाओं को निशुल्क परामर्श, मुफ्त दवाई दी गई। ग्राम सहारनवास की सरपंच कृष्णा देवी का इस शिविर के आयोजन में विशेष सहयोग रहा।